Uncategorized

श्री श्याम बाबा जन्मोत्सव पर चांपा में 2 नवंबर को होगा भव्य भंडारा …

img 20251029 wa00226149943635740696096 Console Corptech

चांपा। जय श्री राम सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी श्री श्याम बाबा के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संचालक हरीश दुबे ने बताया कि 1 नवंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा, वहीं 2 नवंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से बरपाली चौक, चांपा में विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 12 वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष आयोजन को और अधिक विशेष व भव्य रूप में संपन्न करने की तैयारी की जा रही है।

समिति सदस्यों में उत्साह, तैयारियां जोरों परभंडारे को लेकर समिति सदस्यों में इस बार विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल की व्यवस्था, भोजन सामग्री, स्वागत व्यवस्था आदि को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। समिति के प्रमुख सदस्यों में संचालक (अध्यक्ष) हरीश दुबे, उपाध्यक्ष कमल चौबे, अरुण यादव, सूरज यादव, राज रजक, अजय मीरचंदानी, संजय मीरचंदानी, विक्की थापा, प्रतीक पटेल, पवन तिवारी, दीपक महंत, प्रमोद महंत, दीपक यादव, प्रभात यादव, संतोष दुबे, संतोष देवांगन, राजेन्द्र जयसवाल, महेंद्र दुबे, महेंद्र यादव, वासु केडिया, रूपेश केडिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं और आमजन से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles