Uncategorized

लिपिक संघ का प्रदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ जांच व संविदा समाप्ति की मांग …

img 20260117 wa00357456642307131449134 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जिला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ संविदा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) उत्कर्ष तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके विरुद्ध जांच एवं संविदा नियुक्ति समाप्त करने की मांग की है। संघ के प्रान्ताध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में लिपिक संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

प्रान्ताध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि संविदा नियुक्ति पर रहते हुए डीपीएम उत्कर्ष तिवारी द्वारा नियमित कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जांजगीर में पदस्थ मुख्य लिपिक पुरुषोत्तम साहू के साथ सीएमएचओ की उपस्थिति में अपमानजनक व्यवहार किया तथा राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व पदस्थापना स्थलों पर भी उनके खिलाफ इसी तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
संघ का आरोप है कि जांजगीर जिले में कर्मचारियों से जातिगत गाली-गलौज, महिला मानसिक उत्पीड़न तथा लगभग 6 करोड़ रुपये की खरीदी में अनियमितता जैसे गंभीर मामले लंबित हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। संघ ने स्पष्ट किया कि संविदा कर्मचारियों के कार्यों का वार्षिक मूल्यांकन होता है और जिन पर दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार या महिला उत्पीड़न जैसे आरोप हों, उनकी सेवा समाप्त किए जाने का प्रावधान है।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संघ प्रतिनिधियों को अपने कक्ष में बुलाकर संक्षिप्त चर्चा की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रान्ताध्यक्ष रोहित तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिवस के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो लिपिक वर्ग द्वारा प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा।

rajangupta Console Corptech
img 20260117 wa00366856138234203385027 Console Corptech

लिपिक संघ के प्रदर्शन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष रोहित तिवारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार, उप प्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह, लिपिक संघ जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला सचिव उज्ज्वल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संतोष तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष उमेश साहू, जिला उपाध्यक्ष सतीश राठौर, चितेश साहू, नरेन्द्र सिंह, प्रवीण तिवारी, संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मदनलाल साहू, जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सत्येंद्र उपाध्याय, मनोज सक्सेना, पारस कुमार, थानेस साहू, शैल बाला दुबे, बलदाऊ देवांगन, राजेंद्र राठौर, संतोष बर्मन, जयंत सिंह क्षत्रिय प्रांताध्यक्ष प्रधान पाठक संघ, पुष्पराज सिंह फेडरेशन संयोजक अकलतरा, मनोज यादव फेडरेशन संयोजक पामगढ़, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास, आर के उपाध्याय, रमेश यूके, जे.आर. जायसवाल, आर. पी. गड़ेवाल, उमेश साहू एवं भारी संख्या में लिपिक व अन्य शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles