Uncategorized

आयुष मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक व होली मिलन संपन्न, चिकित्सकों ने परिवार संग मनाया उत्सव …

img 20260317 wa00211900967149979215408 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन जांजगीर-चांपा की जिला इकाई द्वारा 15 मार्च 2026 को होटल सुमित इन में वार्षिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के चिकित्सकों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नागेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं संचालक पतंजलि चिकित्सालय) रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. आर. एस. सराफ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वर्षा सराफ उपस्थित रहीं।
होली मिलन के अवसर पर सभी चिकित्सकों एवं उनके परिजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी इस दौरान जमकर उत्सव का आनंद लिया। मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में चिकित्सकों को सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने एवं सेवा भाव से समाज के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब रहा जब डॉ. नागेंद्र शर्मा को आयुर्वेद के प्रति उनके समर्पण, “हर घर आयुर्वेद” मुहिम तथा विगत 20 वर्षों से निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए एसोसिएशन एवं मेकशाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉ. अजय राठौर एवं उनकी पत्नी डॉ. स्वर्ण प्रभा राठौर ने युगल गीत प्रस्तुत कर समां बांधा, वहीं डॉ. योगेंद्र साहू के गीतों पर उपस्थित चिकित्सक व उनके परिवार झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी प्रियम स्वर्णकार, डॉ. आर.आर. पालेकर, डॉ. रामकुमार चंद्रा (जैजैपुर), डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. श्यामा चरण साहू (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. विकास राठौर, डॉ. रवि श्रीवास, डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ. मंजू राठौर सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही मेकशाइन फार्मा प्रा. लि. के डायरेक्टर मनोज चंद्रा, आशीष कश्यप (आरएसएम), गौरव साहू एवं अक्षय राठौर (एचआर मैनेजर) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक चिकित्सक तभी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर सकता है, जब उसे परिवार का सहयोग प्राप्त हो। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों, संस्थाओं एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Related Articles