छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अधिवक्ता संघ चांपा के फिर विजय पटेल बने अध्यक्ष तो जितेन्द्र जायसवाल को मिली सचिव की जिम्मेवारी…

जांजगीर चांपा। अधिवक्ता संघ चाम्पा में चुनाव वर्ष 2023-2024 के लिए हुए चुनाव में विजय कुमार पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो जितेन्द्र कुमार जायसवाल सचिव के पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया संघ में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता विजय कुमार पटेल व दीनदयाल राठौर के बीच सीधा मुकाबला रहा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

श्री पटेल ने 54 मत प्राप्त किया तो दीनदयाल राठौर ने 47 मत प्राप्त किया, जिसमें श्री पटेल ने 7 वोट से जीत दर्ज किया तो सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला अधिवक्ता बीरेन्द्र कुमार सोनी व जितेन्द्र कुमार जायसवाल के बीच रहा, जिसमे श्री जायसवाल ने 65 मत प्राप्त किया तो श्री सोनी ने 36 मत प्राप्त किया, जिसमें श्री जायसवाल ने रिकार्ड 29 वोट से जीत दर्ज किया। वहीँ उपाध्यक्ष पद के लिए रामचरण साहू के साथ सीधा मुकाबला भीमन थवाईत के साथ रहा, जिसमे श्री साहू ने 52 मत प्राप्त किया तो वही श्री थवाईत ने 49 मत प्राप्त किया, जिसमें श्री साहू ने 3 वोट से जीत दर्ज किया। वही कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव में रामकुमार सिंह कछवाहा, दिनेश कुमार यादव, अशोक कुमार बघेल, गोबर्धन केवट व रामखिलावन यादव ने जीत दर्ज की। वही अन्य पदाधिकारी में कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर शालिनी सोनी तो कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार जायसवाल सह सचिव पद के लिए पदुम केवट, क्रीड़ा व सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दीपक कुमार बरेठ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार गुप्ता तो सहायक निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ श्रीवास, मोहन साहू, अनिल कुमार महार ने निर्वाचन शांति पूर्वक सम्पन्न कराया।

shrinathji Console Corptech

Related Articles