Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का ऑडियो कांड, व्यायाम शिक्षक को नोटिस …

img 20260514 wa00118619031737371022079 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम को बदनाम करने वाले वायरल ऑडियो मामले में जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत पचरी में हितग्राहियों से आवास योजना के नाम पर राशि मांगने के कथित ऑडियो के मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि वायरल ऑडियो को संबंधित शिक्षक ने स्वयं का होना स्वीकार किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से राशि मांगने की बात प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक शासकीय सेवक द्वारा पंचायत के कार्यों में दखल देना और हितग्राहियों से पैसे की मांग करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि यह पद की गरिमा और दायित्वों के भी प्रतिकूल है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया हैमामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

shrinathji Console Corptech

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई है। वहीं, यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं की आड़ में अवैध वसूली करने वालों पर कब तक जनता का भरोसा टूटता रहेगा? जिला प्रशासन का यह कदम साफ संकेत देता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे