छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बच्चों की प्रस्तुति देखकर झूम उठे सभी, वीणावादिनी हाईस्कूल में धूमधाम से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय से लगे गांव सरखों के वीणावादनी हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल कका थे। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बल्लू राठौर, पूर्व सरपंच संजय राठौर, बलौदा जनपद सदस्य साहू जी, पत्रकार राज सिंह चौहान, पंच राज साहू बतौर अतिथि थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गीत संगीत नाटक और डांस का गाँव वालों ने भी खूब आनंद लिया। आयोजक संतोष यादव, अमरीश श्रीवास एवं वीणावादनी स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षकों की मौजूदगी में स्कूल में अच्छे अंको से पास होने वाले छात्र छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार राशि देकर उनका सम्मान किया गया। स्कूल के संचालक ने बताया कि 1997 से वीणा वादनी हाईस्कूल संचालित है। इस स्कूल के बच्चे हमेशा जिले में टॉप करते है। वीणावादनी स्कूल के बच्चों को जिला कलेक्टर के द्वारा भी सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सभी लोग झूम उठे।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles