छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में निकाली गई मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा, शहर भ्रमण के बाद 101 मीटर लंबी चुनरी मां समलेश्वरी को किया गया अर्पित …

जांजगीर चांपा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व अष्टमी पर चांपा शहर में मनोकामना भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत, विन्धेश राठौर एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
IMG 20231023 WA0055 Console Corptech

चुनरी यात्रा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर, थाना चौक, लायंस चौक, परशुराम चौक होते हुए बंधवापार, कदम चौक से मां समलाई दाई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। बाजे- गाजे व नृत्य समूह के साथ 101 मीटर लंबी मनोकामना चुनरी यात्रा में भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस विशाल चुनरी को मां समलेश्वरी को अर्पण किया। इस दौरान मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना कर अंचलवासियो तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली की मंगलकामना की गई। चुनरी यात्रा की शहरवासियों ने चौक चौराहे में स्वागत किया। भक्तों के लिए हलवा, पुडी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान समिति के संयोजक ओंकार सिंह गहलौत, विन्धेश राठौर, दिलीप साहू, चंदन धीवर, रमेश साहू, दिनेश साहू, हीरालाल पात्रे, देवनारायण साहू, संतोष बरेठ, शिव कुमार, वेदराम साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, लव पटेल, बजरंगी धीवर, श्रीमती रूखमणी साहू, सावित्री पाल, संजू साहू, गीता सिंह, दुजबाई, सुकवारा, कलीबाई, गायत्री कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles