छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन की उपस्थिति में पचेड़ा एवं धुरकोट में हुई हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा…

जांजगीर-चांपा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा, धुरकोट और मरकाडीह (धुरकोट) में आज पदयात्रा के माध्यम से घर-घर संपर्क कर, छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पाम्पलेट एवं बुकलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम धुरकोट में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनावी वायदों को धीरे-धीरे पूरा करने के कारण, जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति पूर्व की अपेक्षा अधिक विश्वास बढ़ा है और छत्तीसगढ़ आर्थिक तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। देश में केंद्र की मोदी सरकार के राज में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के कारण रोजगार के नए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।      हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में राजीव गांधी मितान क्लब के जिला संयोजक रोमा भारद्वाज, जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के अध्यक्ष चिंताराम राठौर, हीरानंद कश्यप, दीपक कश्यप, धनंजय राठौर, शैल मिश्रा, शिव कुमार कश्यप, राम सरकार कश्यप, मितान क्लब के पदाधिकारी एवं अनेकों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

shrinathji Console Corptech

Related Articles