छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप में गौरव का विषय: इंजी. रवि पाण्डेय…

जांजगीर चांपा। “जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप मे गौरव का विषय है, इसके लिए ग्राम कुदरी ब्लाक बलौदा के देव मानस मंडली बधाई के पात्र है।’’

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उक्त बाते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने विजयी मंडली को बधाई प्रेषित करते हुए कहा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। जिसमे ग्राम पंचायत से जनपद फिर जनपद से जिला और जिला से राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे मंडलियों को भाग लेने का अवसर मिल रहा है। जिला स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे जिले के पांच ब्लाको से पांच मंडली का चयन हुआ था। इस रामायण मानस गायन प्रतियोगिता मे जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी से देव मानस मंडली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान आये रामायण मंडली के सभी सदस्यों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय जी के द्वारा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लाक कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, सरपंच प्रतिनिधि आर.के. यादव, छोटू यादव, देव मानस मंडली कुदरी के सदस्यगण देव कुमार सोनझरी (गायन $ हरमोनिया) रामेश्वर सोनझरी (तबला वादक), द्वारिका यादव ( प्रवचन कर्ता), अर्जुन सोनझरी कोरस, रमेश सोनझरी, नारायण सोनझरी, शिवशंकर सोनझरी, बरातू सोनझरी, पवन कश्यप, आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles