छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बजट युवा वर्ग,किसान,महिलाओं और शासकीय कर्मचारियों को धोखा देना है: कार्तिकेश्वर स्वर्णकार …

चांपा। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के बजट को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी बजट युवा वर्ग, किसान, गरीब, महिलाओं और शासकीय कर्मचारियों को धोखा में रखने वाला है। सरकार अपने कार्यकाल का चार साल तो नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी में निकाल दिया और बची खुची 1 साल में बजट के द्वारा लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय खुद के द्वारा किए गए वादा तक को पूरा 5 साल में पूर्ण नहीं कर सकी। इस बजट में जांजगीर चांपा जिले वासियों सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों को धोखा देने का काम हुआ है न ही अपने बजट में सहायक शिक्षकों को कुछ दिया, देश के चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून भी नहीं लाया गया। इस बजट से शिक्षकों, शासकीय कर्मचारियों, युवा, महिलाओं, गरीब, किसान और पत्रकारों को छलने का कार्य किया है जिसका इन सभी में रोष व्याप्त है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles