छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

विधायक ने किया दस लाख की लागत के निर्माण कार्य का भूमि पूजन, सरपंच प्रतिनिधि यज्ञेन्द्र चंद्रा ने जताया आभार…

सक्ती/जांजगीर चांपा। ग्राम पंचायत नंदेली में चन्द्रनाहू चन्द्रा समाज के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा के हाथों हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस अवसर पर श्रीमती हेमलता जन्मेजय चन्द्रा सरपंच ग्राम पंचायत नंदेली, रमेश चन्द्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राधेश्याम चन्द्रा विधायक प्रतिनिधि विधानसभा जैजैपुर एवं (सरपंच ग्राम पंचायत खजुरानी )अमृतलाल चन्द्रा, केंद्रीय महासचिव चन्द्रा समाज, देवेंद्र चन्द्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष, नंदेली महेंद्र चन्द्रा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर, याज्ञेन्द्र चन्द्रा सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत नंदेली शंकर चन्द्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशिगढ़ दुकालू चन्द्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जागेश्वर चन्द्रा सरपंच ग्राम पंचायत बरदुली एवं ग्राम के समस्त स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि यज्ञेन्द्र चंद्रा भूमिपूजन कार्यक्रम पश्चात आये हुए समस्त अतिथियों आभार व्यक्त किया और ग्राम के विकास में उत्तरोत्तर सहयोग की इच्छा जताई। साथ ही विधायक केशव प्रसाद चंद्रा का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सचमुच में अगर कोई क्षेत्र के विकास के लिए सबसे आगे रहने वाले जनाप्रतिनिधि हैं, तो वो केवल विधायक ही हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles