छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के कन्या स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्कूल प्रवेश उत्सव…

जांजगीर चांपा। शासकीय महारानी कन्या विद्यालय चांपा के माध्यमिक विभाग में शाला प्रवेशोत्सव 2023 हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांपा में शाला प्रवेश उत्सव 2023, पुस्तक-कापी वितरण, पेन पेंसिल वितरण ,कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष राज अग्रवाल, सचिव सुनील साधवानी, प्राचार्य श्रीमती कृष्णा प्रधान, प्रधान पाठक शेख मोहम्मद अफाक मंच में विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अभ्यागत, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण सहित समस्त मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन वंदन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना,राजगीत एवं अभ्यागतों के आगमन हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष राज अग्रवाल, सचिव सुनील साधवानी, सदस्य श्रीमती गीता मोदी का गुलदस्ता,चंदन, गुलाल से स्वागत संस्था के शिक्षकों के द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती कृष्णा प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित सभी अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन किया गया तथा विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था, परीक्षाफल, प्रवेश अनुशासन, स्टाफ की स्थिति सहित साफ सफाई संबंधी विषयों पर सभी अभ्यागतों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों द्वारा उत्साह के साथ सभी बच्चों को तिलक लगाकर, पुस्तक कापी,पेन पेंसिल वितरण कर शाला में प्रवेश दिलाया गया। शाला प्रवेश उत्सव पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों का अध्ययन ही उन्हें कामयाबी दिलाता है। जो समाज व राष्ट्र के लिए आवश्यक है।

विद्यालय में नियमित अध्ययन से ही नींव मजबूत होती हैं।
बच्चों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पुरी लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए ताकि समाज के हर क्षेत्र में आगे आ सके। आगे श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधिगण विद्यालय हित एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव कार्य करेंगें। जनभागीदारी उपाध्यक्ष राज अग्रवाल ने कहा स्कूल आ पढे बर, जिंदगी ल गढ़े बर।आप सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल आकर अपने सभी विषयों की कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई करें तो निश्चित रूप से आप अच्छे अंकों से सफलता अर्जित करेंगे। आपका भविष्य उज्जवल व सुखमय होगा। सचिव सुनील साधवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा सर्वोपरि है साथ ही जीवन में बहुत उपयोगी है। साधवानी ने इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार, विद्यालयों के उचित रखरखाव सहित प्रदेश में शिक्षा के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया। प्रधान पाठक शेख मोहम्मद अफाक ने कहा कि मैं अभी अभी पद्दोन्नत होकर इस संस्था में आया हूं। छात्रों के पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक विकास, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
उद्बोधन के पश्चात मंचस्थ विभुतियों के द्वारा 2023 में विद्यालय में कक्षा 10/के टापर छात्रा नीतू देवागन 95.5%एवं कक्षा 12वी की छात्रा खुशी देवांगन 91.2% विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिससे छात्रों में खुशी की लहर हैं।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता बुदेश्वर पटेल ने किया।आभार प्रदर्शन व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य गण माता बहनें पालकगण, छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles