छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के कोरबा रोड में दिखेगी देश के 51 शक्तिपीठों की झलक, नवरात्रि की भव्यता देखते ही बनेगी, अग्रवाल सेवा समिति का आयोजन, पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता …

जांजगीर-चांपा। इस बार कोरबा रोड चांपा में नवरात्रि की भव्यता देखते ही बनेगी। अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड चांपा द्वारा शहर के कोरबा रोड में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की आकृति में पंडाल तैयार कराया जा रहा है। कोलकाता के कारीगरों की टीम पंडाल बनाने का काम कर रही है।
कोरबा रोड स्थित पंडाल में अग्रवाल सेवा समिति चांपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार नवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। समिति के पदाधिकारी अजय बंसल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रमुख प्रतिमा 24 फीट की होगी तो वहीं अन्य आठ रूपों की प्रतिमा भी समकक्ष ही होगी। करीब 70 फीट चौड़ा और 24 फीट लंबे स्टेज में माता के नौ रूपों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को आकर्षक बनाने के लिए देश के 51 शक्तिपीठों की जीवंत झांकियां मेरठ के सिद्धहस्त कारीगर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वजन हिताए सर्वजन सुखाए की भावना लिए होमात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं नवरात्रि दुर्गा पूजा मथुरा से आए आचार्य पंडित हरप्रसाद शास्त्री के सानिध्य में पंडित करेंगे। इसके अलावा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा पर्व के दौरान प्रतिदिन ब्राह्मणों का समूह करेगा। मां दुर्गा के नौ रूपों को आकार देने का काम कोलकाता के कारीगर कर रहे हैं। साथ ही डांडिया और गरबा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग के लिए यहां विशेष सुविधा रहेगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन की अनुमति मिलने पर प्रतिमा का विसर्जन भी धूमधाम से किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20231001 WA0034 Console Corptech


मातारानी की रोज होगी संगीतमय आरती
नेपाल के पशुपतिनाथ की आकृति में बन रहे पंडाल में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा रोज मथुरा से आए पंडितों की टीम शास्त्रों के अनुसार करेगी। वहीं वेदोनुरूप अत्यंत सुंदर यज्ञशाला का निर्माण भी किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन मातारानी की संगीतमय महाआरती होगी, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं के मन में निश्चित सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles