छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डॉ. महंत के पक्ष में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, सक्ती विधानसभा में शामिल गांवों में निकली रैली …

IMG 20231113 WA0009 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस के कद्दावर नेता व सक्ती सीट के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा में शामिल गांवों में रोज डॉ. महंत के पक्ष में रैली निकालकर कांग्रेसजन जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20231113 WA0010 Console Corptech


नया जिला सक्ती बनने के बाद पहली बार वहां विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस लिहाज से भी यह सीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत मैदान में है तो वहीं भाजपा ने इस बार बदलाव करते हुए डॉ. खिलावन साहू पर दांव खेला है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। सक्ती विधानसभा सीट में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। प्रचार के लिए शेष अंतिम कुछ दिनों में प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेसजनों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा में शामिल गांवों में सिवनी, कुरदा, उच्चभिट्ठी, महुदा, कोसमंदा, कमरीद, जाटा, बहेराडीह, हथनेवरा आदि में जनसंपर्क जोरशोर से चल रहा है। कांग्रेसजन इन गांवों में डॉ. महंत को जीताने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गांवों में जहां रोज रैली निकालकर कांग्रेस की उपलब्धि बताई जा रही है तो वहीं एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू भी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते वो भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles