Uncategorized

चांपा में सट्टा खेलाते एक खाईवाल गिरफ्तार, 6,570 रुपए नगद जब्त, बड़े खाईवालों पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल …

img 20260223 wa00554585301784328390442 Console Corptech

चांपा। चांपा पुलिस ने सट्टा खेलने–खेलाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक खाईवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 हजार 570 रुपए नगद तथा सट्टा-पट्टी लिखने में प्रयुक्त कागज–कलम जब्त किया है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड स्थित खुले स्थान पर किशोर धकाते नामक व्यक्ति कागज–पेन से सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से रुपए-पैसे का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर सट्टा खेलने वाले लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम किशोर धकाते निवासी बरछापारा, चांपा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा-पट्टी कागज तथा 6,570 रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी केवल एक छोटा खाईवाल है, जो लायंस चौक के पास सक्रिय एक बड़े खाईवाल के लिए सट्टा लिखने का काम करता था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित बड़े खाईवाल के यहां किसी समारोह के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर लेन-देन कर मामले को रफादफा करने के आरोप भी लगाए हैं।
हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है और लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि आगे कोई ठोस जानकारी या साक्ष्य सामने आते हैं तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

उधर टी-20 विश्व कप क्रिकेट के दौरान चांपा में क्रिकेट सट्टा जोरों पर होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार हार-जीत, चौका-छक्का, शतक-अर्धशतक जैसे कई तरीकों से सट्टेबाजी खेली जा रही है, लेकिन अब तक क्रिकेट सट्टा से जुड़े बड़े खाईवालों पर कार्रवाई न होने से आम लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल छोटे खाईवालों को पकड़कर कार्रवाई दिखा रही है, जबकि बड़े सटोरिए बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे हैं।

Related Articles