छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मुख्यमंत्री साय 73 करोड़ 1 लाख 93 हजार रूपए के 437 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन …

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 फरवरी को जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिले में कुल 73 करोड़ 01 लाख 93 हजार रूपए की लागत के 437 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 40 करोड़ 64 लाख 57 हजार की लागत के 227 कार्याें का भूमिपूजन एवं 32 करोड़ 37 लाख 36 हजार के 210 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

32 करोड़ 37 लाख 36 हजार के 210 कार्याें का लोकार्पण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 32 करोड़ 37 लाख 36 हजार के 210 कार्याें का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 252.43 लाख रूपए की लागत के 2 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 1111.10 लाख रूपए की लागत के 66 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा के 195.92 लाख रूपए की लागत के 12 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के 157.89 लाख रूपए की लागत के 19 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा के 296.36 लाख रूपए की लागत के 27 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ़ के 27.93 लाख रूपए की लागत के 3 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ के 251.49 लाख रूपए की लागत के 43 कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत के नगर पंचायत सरागांव के 14 लाख रूपए की लागत के 2 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा के 404.68 लाख रूपए की लागत के 13 कार्य, उर्जा विभाग 37.31 लाख रूपए की लागत के 7 कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के 6.45 लाख रूपए की लागत की 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 410.68 लाख रूपए की लागत की 14 कार्य एवं राजस्व विभाग के 71.12 लाख रूपए की लागत की 1 कार्य का लोकार्पण करेंगे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

40 करोड़ 64 लाख 57 हजार की लागत के 227 कार्याें का भूमिपूजन – प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 40 करोड़ 64 लाख 57 हजार की लागत के 227 कार्याें का भूमिपूजन किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 2926.12 लाख रूपए की लागत के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 130.12 लाख रूपए की लागत के 9 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 615.98 लाख रूपए की लागत के 3 कार्य, शिक्षा विभाग के 100.64 लाख रूपए की लागत के 119 कार्य, योजना एवं सांख्यिकी विभाग के 291.71 लाख रूपए की लागत के 80 कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

Related Articles