Uncategorized

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं …

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए लिखा आस्था, श्रद्धा, शुभत्व और माँ अम्बे की कृपा के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं! आदिशक्ति देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की कृपा आप सभी पर बनी रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, हर घर-आँगन में खुशहाली एवं आनंद की वर्षा हो, यही कामना करता हूँ।

एक अन्य संदेश के माध्यम से नपाध्यक्ष जय थवाईत ने भारतीय हिंदू नववर्ष पर बधाई देते हुए कहा भारतीय हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८१ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नव वर्ष नई ऊर्जा, नई उम्मीद एवं नई सफलता का संदेश लेकर आए। आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़े और आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही बाबा महाकाल से प्रार्थना है।

Related Articles