नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 50 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति …


जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में महत्वपूर्ण नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस कार्य के अंतर्गत 20.775 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। नैला-बलौदा महुदा मार्ग जिले के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। राज्य शासन द्वारा इस कार्य के लिए 5008.10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होने से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा तथा क्षेत्र की सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़क, पुल एवं अन्य मूलभूत अधोसंरचना के विस्तार और उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सहित जांजगीर-चांपा जिले में भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिले की विकास आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को गति मिल रही है। इससे जिले के ग्रामीण एवं शहरी में लगातार विकास कार्य हो रहें है।



