Uncategorized

सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने बढ़ाया सम्मान का हाथ …

img 20251209 wa00327674924145327526865 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। युवा कांग्रेस ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस को मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस अवसर पर नगर पालिका की महिला सफाई कर्मियों, महिला पुलिस कर्मियों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिलाओं को शाल, श्रीफल भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का यह कार्यक्रम सोनिया गांधी के सेवा और समर्पण के मूल्य को समाज तक पहुंचाने का संदेश है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, भूपेन्द्र यादव, आकाश सिंह, सागर पटेल, शुभंकर सिंह, भावेश पटेल, प्रभाकर कसेर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस सम्मान के लिए युवा कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles