छत्तीसगढ़सक्ती

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, डभरा पुलिस की कार्रवाई…

मालखरौदा। प्रार्थी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07 मार्च की रात 11 बजे गांव के पडोसी सालिक राम कोशले, छत्रपाल कोशले, सूरज कोशले ,गणेशराम कोशले के द्वारा ग्राम पंचायत को गंदी गंदी गाली दे रहे थे। चूंकि प्रार्थी का मां वार्ड पंच है। जिस कारण गाली खराब लगने पर अपने भाई गिरधारी खुंटे के सांथ बाहर निकलकर गाली देने से मना करने लगे जिस पर आरोपीगणो के द्वारा एक राय होकर गाली देकर जान से मारने कि नियत से टांगी के पासा तथा डंडा से सिर को मारकर चोंट पहुचाकर हत्या करने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने सालिक राम पिता नानदाउ कोसले उम्र 50 साल, गणेशराम पिता नानदाउ कोसले उम्र 40 साल, छत्रपाल पिता सालिकराम कोसले उम्र 20 साल, सूरज पिता सालिकराम कोसले उम्र 18 साल सभी साकिनान धुरकोट थाना डभरा जिला-सक्ती को दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.के. महतो, उ.नि. लक्ष्मण खुंटे, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चैहान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर देवनारायण चन्द्रा लक्ष्मीनाराण पटेल, राधेश्याम बरेठ, महासिह सिदार व थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rajangupta Console Corptech

Related Articles