Uncategorized

दिव्यांग सेवा संघ का आरोप: अफसर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर कर रहे नौकरी,जांच नही हुई तो संघ करेगी धरना प्रदर्शन …

1236680 whatsapp image 2024 07 25 at 40158 pm1361412100480419154 Console Corptech

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी चर्चित आईएएस पूजा खेड़कर जैसा मामला सामने आया है। इसका खुलासा छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने किया है। दिव्यांग संघ ने रायपुर प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि प्रदेश के 21 अफसरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस संबंध में संघ ने 21 अफसरों की नाम की सूची मीडिया को सौंपी है। सूची में 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 वेटनीर डाॅक्टर शामिल है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि इन सबके पीछे लोरमी में पदस्थ ग्रामीण कृर्षि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत, मुंगेली में पदस्थ चिकित्सक एमके राय और बिलासपुर में पदस्थ हेल्थ ज्वाइंट प्रमोद महाजन का हाथ बताया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इन अधिकारियों पर पूरी भर्ती से संबंधित मिलीभगत में शामिल होने का आरोप संघ ने लगाया है। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने सरकार से इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुये बर्खास्तगी की मांग की है। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा 21 अगस्त को प्रदेश के दिव्यांग रायपुर में आंदोलन करेंगे। नीचे देखें लिस्ट में अधिकारियों के नाम

1236678 whatsapp image 2024 07 25 at 40202 pm6311810860244523992 Console Corptech
1236679 whatsapp image 2024 07 25 at 40202 pm 16073597775628423974 Console Corptech

Related Articles