Uncategorized

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी खजाने में पहुंचा 4761 करोड़, सीएम ने पोस्‍ट करके दी जानकारी…

img 20240122 wa00824084461997955553740 Console Corptech

रायपुर। प्रदेश सरकार के खजाने में धन वर्षा हुई है। राज्‍य सरकार के खजाने में आज 4761.30 करोड़ रुपये जमा हुआ है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके बताया है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि हस्तांतरण की गई है। केंद्र सरकार द्वारा मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वर्ष 2024-2025 से संबधित 4761.30 करोड़ रुपए की संपूर्ण राशि हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया है। देव ने कहा कि केंद्र से प्राप्त यह राशि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के भाजपा के संकल्प की पूर्ति के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा कि जनता का अब केवल भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्त्व पर अटूट विश्वास का रिश्ता जो कायम हुआ है, वह छत्तीसगढ़ को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। देव ने इस बात पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को लगातार महत्व दे रहे हैं। अब केंद्र सरकार के सहयोग से न केवल विकास की गति तेज होगी, अपितु हर स्तर पर सुशासन की स्थापना होगी।

Related Articles