Uncategorized

बच्चों की जान बचाकर पिता हसदेव नदी में डूबा, 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग …

जांजगीर-चांपा। हथनेवरा एनीकेट में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 37 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने बच्चों के साथ नहाने गए थे, जहां उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दोनों बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी की गहराई में समा गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे लक्ष्मी प्रसाद अपने पुत्र और पुत्री के साथ नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। पिता लक्ष्मी प्रसाद ने तत्काल छलांग लगाकर दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धारा में बह गए और लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी रहा, लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल द्वारा सर्च ऑपरेशन कल सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा।

Related Articles