Uncategorized

जगदल्ला रोड में पानी निकासी की समस्या को लेकर विवाद, नगर पालिका ने दिया समाधान का आश्वासन …

img 20250120 wa00006173027916493385792 Console Corptech

चांपा। आज सुबह चांपा के वार्ड नम्बर 24, जगदल्ला रोड में पानी निकासी की समस्या को लेकर वार्ड वासियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। समस्या के बढ़ने पर मौके पर नगर पालिका इंजीनियर और पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और वार्ड वासियों की समस्या को समझने के बाद उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

वार्ड वासियों ने नाली निर्माण में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बिना समुचित योजना के निर्माण कार्य किए जाने से पानी निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों के घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

नगर पालिका के इंजीनियर ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा और पानी निकासी की व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और वार्ड वासियों से अपील की कि वे नगर पालिका के अधिकारियों को समय दें ताकि समस्या का हल जल्द से जल्द निकाला जा सके।

Related Articles