Uncategorized

चांपा ठेकेदार संघ ने आगामी चुनाव को लेकर लिया बड़ा निर्णय …

img 20250125 wa0023281295215375116085592126 Console Corptech

चांपा। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर चांपा ठेकेदार संघ ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक सुमित इन होटल में संपन्न हुई, जिसमें नगर पालिका चांपा के सभी ठेकेदार शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा या कांग्रेस, जो भी पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ऐसा प्रत्याशी उतारेगी, जो नगर हित और विकास को प्राथमिकता देगा, उसे चांपा ठेकेदार संघ का पूरा समर्थन मिलेगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

संघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह ढिल्लो ने स्पष्ट किया कि चांपा के विकास कार्यों को गति देने वाले प्रत्याशी को संघ न केवल समर्थन देगा, बल्कि विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “हमारा संघ नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जो प्रत्याशी इसी उद्देश्य के साथ मैदान में उतरेगा, उसे हमारा पूर्ण समर्थन मिलेगा।”

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

बैठक में अभिषेक त्रिपाठी, जुबेर मेमन,गणेश मोदी, रमेश सोनी, अजय शर्मा, अभय मित्तल, जशतेज सिंह खटकर, जावेद अहमद, गिरीश मोदी, खैरातू खान, सलीम खान, मोहन सोनी, सुभम मिश्रा, विजय कांत मिश्रा, धनंजय मिश्रा, सुरेश देवांगन, देवेश विश्वकर्मा,पुष्पराज निर्मलकर,जय थवाईत समेत कई प्रमुख ठेकेदार उपस्थित रहे।इस फैसले से नगर पालिका चुनाव की तस्वीर में बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है। चांपा ठेकेदार संघ का यह निर्णय नगर विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

Related Articles