छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विवेकानंद उद्यान में लगेगी 15 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा, नपाध्यक्ष जय थवाईत ने पार्षद व ठेकेदारों के साथ लिया उद्यान का जायजा …

चांपा। शहर के एकमात्र विवेकानंद उद्यान को एकबार फिर से संवारने नगरपालिका ने कवायद शुरू कर दी है। नपाध्यक्ष जय थवाईत ने आज नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, नपा ईई दिनेश शर्मा, इंजीनियर देवेंद्र कैवर्त सहित ठेकेदार गौतम राठौर और जुबेर मेमन के साथ विवेकानंद उद्यान का जायजा लिया। बताया जा रहा है करीब 15 फीट ऊंची विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। बताया यह भी जा रहा है कि इसी महीने के 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। संभवतः इसी दिन विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिमा स्थल के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20230109 WA0026 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles