Uncategorized

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे चांपा,हेलीपैड में नपाध्यक्ष जय थवाईत ने किया स्वागत ..

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज चुनावी प्रचार करने दोपहर 3 बजे चांपा पहुंचे। चांपा नगर स्थित भालेराव मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील कर माहौल बनाएंगे। इस दौरान चांपा नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने कोटाडबरी स्थित मंडी में उनका साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहीत भारी संख्या में कांग्रेस के नेता उपस्थित है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चांपा जनसभा को संबोधित करते
जनसभा में लोगों की भीड़…

Related Articles