Uncategorized

कलेक्टर ने फील्ड पहुंचकर देखा डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन और नक्शा बटांकन की प्रगति …

img 20260826 wa00856189271008442383053 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन और राजस्व संबंधी कार्यों की जमीनी प्रगति को परखने कलेक्टर जन्मेजय महोबे आज ग्राम पेंड्री और पुटपुरा पहुंचे। बारिश के बीच उन्होंने दोनों गांवों में खेतों तक पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और सर्वेयरों से मौके पर कार्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सर्वेयरों को प्रत्येक खेत का ध्यानपूर्वक सर्वे करने, वास्तविक स्थिति के अनुरूप फसल की सही प्रविष्टि करने तथा पटवारियों को प्राप्त प्रविष्टियों के अप्रूवल कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्री महोबे ने एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित मैदानी अमले से अब तक हुए पंजीयन, शेष कार्य तथा कार्य के दौरान आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी एवं राजस्व अमला नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर सर्वे कार्य का सत्यापन एवं पर्यवेक्षण करें। मैदानी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता एवं सही प्रविष्टि सुनिश्चित करते हुए किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।

img 20260826 wa00875698320499467556804 Console Corptech

नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर पहले जताई थी नाराजगीउल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित राजस्व संबंधी बैठकों में कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि वे स्वयं मैदानी क्षेत्र में पहुंचकर कार्य की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करेंगे। इसी क्रम में आज ग्राम पेंड्री और पुटपुरा में उन्होंने नक्शा बटांकन के कार्य को मौके पर जाकर देखा और राजस्व अभिलेखों की वास्तविक स्थिति से उसका मिलान कराया।

कलेक्टर ने मौके पर नक्शा एवं खसरे का वास्तविक स्थिति के अनुसार सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-खण्डों की सीमाओं एवं स्वीकृत परिवर्तनों को नियमानुसार दर्ज किया जाए तथा नक्शे को अद्यतन रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अस्पष्टता पाए जाने पर तत्काल तहसीलदार अथवा राजस्व निरीक्षक के संज्ञान में लाकर उसका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles