Uncategorized

भाजपा ने जारी की नई प्रदेश पदाधिकारी सूची, युवाओं और महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी …

images2823298000702020712607457 Console Corptech

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने 13 अगस्त 2025 को अपनी नई प्रदेश पदाधिकारी सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर की गई हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
img 20250813 1323046753372067572874478 Console Corptech

नई सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उपाध्यक्ष पद पर जगन्नाथ पाणिग्राही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वैकेटेश्वर और सतीश लाठिया शामिल हैं।महामंत्री के रूप में यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को जिम्मेदारी दी गई है।मंत्री पद पर संध्या परधनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार और ऋतु चौरसिया का चयन किया गया है।राम गर्ग को कोषाध्यक्ष और अशोक बजाज को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि प्रीतेश गांधी को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

img 20250813 132318514344296515935385 Console Corptech

मुख्य प्रवक्ता के रूप में संतोष पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही 13 प्रवक्ताओं की सूची में देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अनित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान औउज्जवल दीपक शामिल हैं।विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष — युवा मोर्चा के राहुल योगराज टिकरिहा, महिला मोर्चा की विभा अवस्थी, ओबीसी मोर्चा के अशोक साहू, किसान मोर्चा के आलोक सिंह ठाकुर, अजा मोर्चा के सनम जांगड़े, अजजा मोर्चा के सत्यनारायण सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के मखमूर इकबाल खान होंगे।

img 20250813 1323476998000008868509600 Console Corptech

अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक और चुन्नी लाल साहू को सह-प्रकोष्ठ संयोजक बनाया गया है।
मीडिया संयोजक के रूप में हेमंत पाणिग्रही तथा सोशल मीडिया संयोजक के रूप में मितुल कोठारी और आईटी संयोजक के रूप में सुनील पिल्लई की नियुक्ति हुई है।नई पदाधिकारी टीम से पार्टी को आने वाले चुनावी सत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles