14 लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, हथियार व 4.09 लाख की संपत्ति जब्त …




जांजगीर-चांपा। जिले में लूट, मारपीट और जानलेवा हमलों की बढ़ती घटनाओं पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 06 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति भी जप्त की है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साइबर थाना की तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण तथा मुखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

प्रार्थी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:00 से 21:30 बजे के मध्य थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन को तथा कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की। घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया।
दिनांक 27.01.2026 की रात्रि को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार – भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की। इसी दिन ग्राम मेउ में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गए।
प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को रोकना, सीधे सिर पर प्राणघातक वार करना और फिर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो जाना स्वीकार किया। इस दौरान कई पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से 03 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपीयो का नाम –
1. रामनाथ सबरीया पिता छोटे बाबू उम्र 21 साल निवासी मण्डीपारा राहौद
2. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह निवासी राहौद
3. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल निवासी राहौद
4. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह निवासी राहौद
5. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण
6. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक

आरोपियों के कब्जे से 04 स्टील रॉड, 02 डंडे, 01 बेल्ट, 02 केटीएम मोटरसाइकिल, 01 सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 07 मोबाइल फोन, 03 लूटे गए मोबाइल तथा ₹9,000 नकद सहित कुल ₹4,09,000 की संपत्ति जप्त की गई है।
थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में दर्ज विभिन्न अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा –
1. थाना शिवरीनारायण में धारा 296, 351(3), 109 (1), 309 (2), 3(5) बीएनएस
2. थाना शिवरीनारायण धारा- 296, 351(3), 109(1), 309 (2), 3(5) बीएनएस
3. थाना पामगढ़ में धारा 126 (2),296, 351 (2), 115 (2),309 (6),3(5) बीएनएस
4. थाना पामगढ़ में धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस
5. थाना पामगढ में धारा 309 (6) बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर थाना, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, साइबर थाना टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह आनद सिंह, थाना से सउनि आर पी बघेल ,संतोष बंजारे, सरोज पाटले,, विवेक सिंह, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, राजेश कोसले, मोहन साहू, आरक्षक कुलदीप खुंटे, शिवरायसागर, प्रवीण साहू, बेदराम पटेल, राजेश कश्यप, विवेक ठाकूर, राघवेन्द्र घृतलहरे, भनेश्वर पटेल, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कांत लहरे, यशवंत पाटले एवं थाना सायबर थाना, थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।






