Uncategorized

धनतेरस और दीपावली पर अलर्ट मोड में जांजगीर-चांपा पुलिस …

जांजगीर-चांपा। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस एवं 8 नवंबर को दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में खरीदी-बिक्री और लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सराफा दुकानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। पुलिस द्वारा चोरी, उठाईगिरी और जेबकतरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खरीदारी के दौरान अपने सामान और वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर 9479193199 अथवा डायल 112 पर दें।
पुलिस ने कहा है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण पर्व आयोजन के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles