Uncategorized

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार हाइवा ने ली युवक की जान, चालक फरार …

img 20260318 wa00541279938088667758714 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिरगहनी चौक के आगे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे का है, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260318 wa00551894916606613411282 Console Corptech

मृतक की पहचान देवरहा निवासी रवि केवट पिता शांतिलाल केवट, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे