Uncategorized

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस का पलटवार,जांजगीर में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं का आरोप …

img 20260420 wa00542184764957583232936 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर जांजगीर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव नम्रता नामदेव ने कहा कि भाजपा यह प्रचार कर रही है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध किया, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की पक्षधर रही है और संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 इसका प्रमाण है। राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा संसद में पेश किए गए विधेयक में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के बजाय परिसीमन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। वहीं जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिलाने की ऐतिहासिक पहल कांग्रेस सरकारों ने की है। पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल में हुई थी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वर्ष 2026 में मतदान प्रस्तावित था, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा इसे अचानक पटल पर लाया गया

प्रेसवार्ता में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबिलास राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, नगर पालिका जांजगीर-नैला के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रफीक सिद्धिकी, शिशिर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles