Uncategorized

चांपा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 21 में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू,मोहल्ले वासियों ने नपाध्यक्ष व पार्षद का जताया आभार …

img 20260511 wa00414133896626433318289 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चांपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 में विकास कार्यों को गति देते हुए ₹5 लाख 88 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य राठौर ब्रदर्स कोचिंग गली में किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पूर्व हथकरघा अध्यक्ष कमल लाल देवांगन, पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता तथा वार्ड पार्षद रमशीला गिरधर देवांगन की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

img 20260511 wa00441545919775950824298 Console Corptech

कार्य प्रारंभ होने पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से मोहल्ले के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। यह पहल नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
वहीं, मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किया और शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई।

Related Articles