Uncategorized

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार,4.28 लाख रुपये से अधिक नकदी, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त …

img 20260921 wa00328998097476296282529 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने ग्राम बनारी में जुआ फड़ पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नगद, ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

img 20260921 wa00337544144138368577263 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से 9 जुआरियों को पकड़ लिया।

img 20260921 wa00348887087141095637541 Console Corptech

इन 9 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार – पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भैरव मिश्रा (44), अखिलेश राठौर (36), रामनारायण राठौर (55), धीरज पाठक (42), राहुल बजाज (37), तालिब खान (40), अविनाश राठौर (39), मुकेश बजाज (45) और कृष्ण कुमार चंद्र (38) शामिल हैं। सभी आरोपी जांजगीर, नैला और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि जिस मकान में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई की गई, उसके मकान मालिक के विरुद्ध भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उसके खिलाफ पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles