Uncategorized

वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई …

img 20260924 wa00025120969885277748313 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वायरल वीडियो का कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसे लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा शिक्षकों के अनुशासन एवं कार्य व्यवहार की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

अनुशासनहीनता और नशे से जुड़ी शिकायतों की बनेगी सूचीकलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता अथवा नशे से संबंधित शिकायतों वाले शिक्षकों की जानकारी संकलित कर सूची तैयार की जाए। ऐसे मामलों की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पूर्व मामलों में हुई कार्रवाई की मांगी जानकारीकलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से अब तक सामने आए अनुशासनहीनता से संबंधित प्रकरणों में की गई विभागीय जांच और कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन मामलों में दीर्घशास्ति आरोपित की गई है, उनकी भी जानकारी मांगी गई है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा शिक्षकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles