

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस सड़क के 16.60 किलोमीटर लंबे हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 10 करोड़ 4 लाख 51 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इस सड़क को बजट में शामिल कराने के लिए जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने पहल की थी। अब प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग के बेहतर और टिकाऊ होने की उम्मीद जगी है। यह मार्ग क्षेत्र में आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मजबूतीकरण कार्य पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन में सुधार होने की उम्मीद है।
स्वीकृति मिलने पर विधायक व्यास कश्यप ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोगदा-बिरगहनी मार्ग की स्वीकृति के लिए भी प्रयास जारी हैं और जल्द इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
जांजगीर-केरा मार्ग के लिए स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।



