Uncategorized

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए AgriStack पंजीयन अनिवार्य …

IMG 20261009 112709 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए किसानों को AgriStack पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, धान उपार्जन के लिए सभी श्रेणी के किसानों का AgriStack पंजीयन आवश्यक है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

संयुक्त खातेदार किसानों को विशेष राहत – संयुक्त खातेदार किसानों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। संयुक्त खाते से धान विक्रय करने के लिए केवल लम्बरदार का AgriStack पंजीयन आवश्यक होगा। अन्य सहखातेदारों को इस प्रयोजन के लिए अलग से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

पंजीयन के लिए इन केंद्रों से करें संपर्क – AgriStack पंजीयन से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी सेवा सेतु केंद्र, धान उपार्जन समिति, हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक अथवा कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धान विक्रय की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए समय रहते आवश्यक पंजीयन करा लें। इससे उपार्जन के दौरान संभावित असुविधाओं से बचने में मदद मिलेगी।

Related Articles