छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

निधन के 7 घंटे के भीतर घर पहुंचकर बीईओ एम डी दीवान ने दी अनुग्रह राशि …

चांपा। एक शिक्षक के निधन पर बम्हनीडीह बीईओ ने तत्परता की मिसाल पेश की है।निधन के महज 7 घंटे के भीतर शिक्षक को अनुग्रह राशि का चेक पीड़ित परिवार को प्रदान कर दिया। मामला बम्हनीडीह ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला झर्रा का है, जहां 16 फरवरी को प्रधान पाठक धनाराम भैना का निधन हो गया। उनके निधन के सिर्फ 7 घंटे के भीतर ही बीईओ एमडी दीवान ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए दिवंगत शिक्षक के परिवार को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

खुद बम्हनीडीह के बीईओ एमडी दीवान और संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी दिवंगत शिक्षक धनाराम भैना के घर पहुंचे और उनके पुत्र प्रमिल भैना को 50 हजार का चेक दिया। प्रधान पाठक धना राम भैना इसी साल जून में रिटायर होने वाले थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles