Uncategorized

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का चांपा के विभिन्न मोहल्लों में हुआ जनसंपर्क, मां समलेश्वरी के दरबार में टेंका मत्था …

IMG 20231113 WA0005 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। वो ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंच रहे हैं, ताकि किसी को ये शिकायत न रहे कि प्रत्याशी यहां नहीं आए। कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने आज चांपा के विभिन्न मोहल्लों में जाकर जनसंपर्क किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20231113 WA0004 Console Corptech

जांजगीर चांपा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का आज चांपा में जनसंपर्क हुआ। पहले वो पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन और पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेसजनों के साथ चांपा के बरपाली चौक, मिशन फाटक, मंझली तालाब, मारूति टाउनशिप, परशुराम चौक में घूमकर लोगों से जनसंपर्क किया। इसके बार उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ चांपा के वार्ड नंबर 01 से 10 तक जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने चांपा की कुलदेवी मां समलेश्वरी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेंका और क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजना चल रही है, जिससे सभी खुश है। उन्होंने एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का लोगों से आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
IMG 20231113 WA0003 Console Corptech

संजय नगर में किया जनसंपर्क- कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आज नगर में विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क किए।साथ ही संजय नगर में देवांगन समाज के लोगो से मिले और बुनकरी करते हुए देखे साथ ही कपड़ा बुनने का कार्य किया।

IMG 20231113 130130 Console Corptech

Related Articles