छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पति के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां श्रीमती सुनंदा वाघ, बेटे का फर्ज निभाकर बेटियों ने आदर्श एवं अनोखी मिसाल कायम की…

जांजगीर चांपा। अभी कुछ दिन पहले ही, श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी एवं बहनों ने मिलकर पहले वृद्ध, बीमार पिता की सेवा करते हुए पितृधर्म का निर्वहन करते हुए पिताजी की अर्थी को ना सिर्फ कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार का रस्म भी पूरा किया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

अब दिवंगत पिता का कार्यक्रम 15 दिन भी पूरा नही हुआ था कि मां श्रीमती सुनंदा वाघ अपने पति के निधन से अलग होने कि सदमा बर्दाश्त नही कर पायी और साथ जीना, साथ मरना की बातें को सच ठहराते हुए 01दिसम्बर 2022 को दुनिया से अलविदा होकर अपने पति से मिलने पहुंच गई। पिता की तरह पुनः एक बार फिर से तीनों बेटियों ने मिलकर अपनी ममतामयी दिवंगत मां जी के अर्थी को कंधा देकर अश्रुपूरित नेत्रों से मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार का रस्म पूरा किया। श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी की पहल पर बेटे का धर्म निभाकर तीनों बेटियों एवं नातियों ने दिवंगत पिता की तरह ही अपने मां जी/नानीजी का अंतिम संस्कार कर एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। तीनों बेटियों ने भाई ना होने पर अन्य बेटियों के समक्ष भी मिसाल पेश की है कि चाहे बेटें हो या बेटियां संतान में कोई फर्क नहीं होता है। 79 वर्ष आयु में हार्टअटैक के चलते मां जी का दुखद निधन हो गया हैं, जिनका अंतिम संस्कार जबलपुर मध्यप्रदेश में उनके बड़ी पुत्री प्रोफेसर डॉ विजया अभिषेक कोष्टा के यहां से किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

जिसमें उनके नाती नातिन अरांचा, अदिति दिव्यम, शिवम, सुपुत्री डा विजया अभिषेक कोष्टा, श्रीमती कुमुदिनी रविन्द्र द्विवेदी, ज्योति सुनील वनकर एवं स्वजनों ने अंतिम संस्कार की समस्त क्रियायों को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान किया। बीमार एवं वृद्ध माता पिता की तीनों बहनों ने हमेशा मनोभाव से सेवा की थी, पिताजी के निधन के बाद बड़ी पुत्री डॉ विजया अभिषेक कोष्टा ने मां जी को जबलपुर में अपने घर पर रखकर सेवा की।बेटियों के अद्भुत सेवा कार्य, माता-पिता के अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार करने की अनोखे पहल को सभी परिवार सहित, शिक्षित समाज, एवं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सराहा है।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम के पश्चात प्रार्थना व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें सभी रिश्तेदारों सहित पारिवारिक, सामाजिक एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा मृतक की आत्मा की चिर शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles