Uncategorized

अवैध शराब बिक्री करते 3 लोग पकड़ाए …

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना बिर्रा,थाना नवागढ़ एवं थाना अकलतरा को अवैध शराब बिक्री करते 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी ब्रिजेश जायसवाल उम्र 38 साल निवासी पिपरसत्ती थाना अकलतरा के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब किमती 5800/रू तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी जयसिंह बघेल निवासी किरीत थाना नवागढ़ के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200/ रूपया थाना बिर्रा क्षेत्र में आरोपी कृष्ण कुमार खुंटे उम्र 31 साल निवासी बस स्टैण्ड बिर्रा के कब्जे से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400 / रूपया बरामद किया।आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध/ धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं उपनिरी. कृष्ण पाल थाना प्रभारी बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles