छत्तीसगढ़सक्ती

स्वास्थ्य केंद्रों में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी माफी के योग्य नहीं: नूपुर राशि पन्ना…

सक्ती। सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए पूर्व से ही कार्य कर रही है किंतु 14 जनवरी को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर निराशाजनक प्रदर्शन को दिखेते हुए चिंतित हो गईं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इसके पूर्व 11 दिसंबर को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की बैठक में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया था तथा कलेक्टर द्वारा हेल्थ सेंटर की विजिट, स्वास्थ्य जन चौपाल की विजिट लगातार की जा रही है इसके विपरित जिन स्वास्थ केंद्रो में निराशाजनक प्रदर्शन किया गया है, ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के कलेक्टर ने निर्देश दिए। हालाकि अधिकांश हेल्थ सेंटर में संस्थागत प्रसव में पूर्व के अपेक्षा वृद्धि हुई है । किंतु कई हेल्थ सेंटर अभी भी संस्थागत प्रसव कराने में काफी पीछे हैं। 14 जनवरी को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर का गुस्सा खराब प्रदर्शन करने वाले समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों पर फूटा और इन अधिकारियो की सेवा समाप्ति हेतु पत्र लिखने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर को आदेशित किया गया। बैठक में सभी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर, ब्लॉक प्रोग्राम आफिसर, सभी सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles