Uncategorized

केंद्रीय बजट 2026 जनता के साथ धोखा, सिर्फ पूंजीपतियों का बजट – राजेश अग्रवाल …

img 20260201 wa00464411104692632357697 Console Corptech

चांपा। आज लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को आम जनता के साथ सीधा धोखा बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को कुचलने वाला है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को और अमीर बनाने का रोडमैप है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार हर साल विकसित भारत का नारा देती है, लेकिन इस बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली पर एक शब्द तक नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसान कर्ज और लागत से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आंकड़ों की जादूगरी और झूठे सपनों का पुलिंदा है। आम आदमी को राहत देने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों को और महंगा कर दिया गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट कॉरपोरेटपरस्त और जनविरोधी सोच को उजागर करता है।

राजेश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा,
“क्या यही है विकसित भारत, जहां अमीरों की तिजोरियां भर रही हैं और आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहा है? क्या यही न्याय है?”उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का सड़क से सदन तक विरोध करेगी और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी ।।

Related Articles