Uncategorized

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लिपिक संघ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन …

img 20260111 wa00351174520258936496910 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा बिलासपुर स्थित शासकीय कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
लिपिक संघ द्वारा प्रकाशित इस वार्षिक कैलेंडर में टेबल कैलेंडर एवं वॉल कैलेंडर दोनों प्रकार शामिल हैं। कैलेंडर में राज्य शासन के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए निर्धारित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश तथा जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाशों की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिकों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम व छायाचित्र भी सम्मिलित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

जिलाध्यक्ष विशाल वैभव ने बताया कि लिपिक संघ द्वारा वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष संघीय कैलेंडर का निर्माण किया जा रहा है तथा प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वारा इसका विमोचन कराने की परंपरा रही है। इस वर्ष केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कैलेंडर विमोचन हेतु समय प्रदान किया, जिसके लिए संघ के पदाधिकारी उनके बिलासपुर स्थित शासकीय आवास पहुंचे। कैलेंडर विमोचन के पश्चात केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने जिले के सभी लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि विमोचन के दौरान केंद्रीय मंत्री से हुई भेंट में उनके सरल एवं सौम्य स्वभाव से संघ के सभी पदाधिकारी अत्यंत प्रभावित हुए।

rajangupta Console Corptech

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला सचिव उज्जवल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, विनय सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles