Uncategorized

जल जीवन मिशन में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच की मांग …

img 20260503 wa00106930179314037533778 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लछनपुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी शुभम सिंह राजपूत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शिकायत के अनुसार, योजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कई मोहल्लों में अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं, सरकारी रिकॉर्ड में घर-घर जल कनेक्शन पूर्ण दर्शाए गए हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कई घरों तक न तो नल कनेक्शन पहुंचा है और न ही नियमित जल आपूर्ति शुरू हो सकी है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

सबसे गंभीर आरोप वित्तीय अनियमितता को लेकर है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना भौतिक सत्यापन के ही कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया। इसे शासकीय राशि के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला बताया जा रहा है।

आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र टीम गठित की जाए तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अधूरे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने और गलत भुगतान की वसूली करने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों में इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे