Uncategorized

मारवाड़ी युवा मंच चांपा ने 12वीं टॉप-10 में स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा का किया सम्मान …

img 20260502 wa00031354670267179261165 Console Corptech

चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर नगर व जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा खुशबू देवांगन को मारवाड़ी युवा मंच चांपा के सदस्यों द्वारा उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मंच के सदस्यों ने खुशबू देवांगन को गुलदस्ता, पेन एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि खुशबू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे मेधावी विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही खुशबू देवांगन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और नागरिकों द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं, खुशबू की सफलता से परिवार में भी गर्व और खुशी का वातावरण है। परिजनों ने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है, और खुशबू की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं को भी लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने की प्रेरणा देगी।
कार्यक्रम में मंच के शाखा अध्यक्ष निखिल अग्रवाल सहित प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, शलभ केडिया, विनय अग्रवाल, अंकित मोदी, विशाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आदित्य सोमानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में खुशबू देवांगन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे