Uncategorized

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन …

img 20260604 wa00447458749915219414511 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के ग्राम चारपारा में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित ’’बेटी बचाओं बेटी पढाओं’’ कार्यक्रम अंतर्गत ’’ग्लोबल डे ऑफ पैरेन्ट्स’’ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यकम में कहा गया कि बेटियों को सही-गलत की पहचान कर जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करने, उनकी बातों को समझने और जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया। साथ ही माता-पिता द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जाने वाले त्याग एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया।

Related Articles