Uncategorized

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत …

img 20260926 wa00384165074003167728500 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चौकी पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज एवं मारपीट हुई। इसकी जानकारी मिलने पर राहुल के पिता रोहित कश्यप बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल और जोत राम कश्यप बाइक से रिपोर्ट दर्ज कराने पंतोरा चौकी जा रहे थे।
ग्राम हाईस्कूल के पास शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप ने कथित रूप से उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शिव ने डंडे से तथा नारायण और संजय ने हाथ-मुक्के व पैर से मारपीट की, जबकि सविता ने राहुल को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान जोत राम कश्यप को जमीन पर पटकने से सिर और छाती में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने शिव कुमार कश्यप, संजय कश्यप, नारायण कश्यप और सविता कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, चौकी प्रभारी के.के. साहू सहित पुलिस टीम का योगदान रहा।

Related Articles