छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

थम गई चुनाव प्रचार की शोर, आखिरी दिन गांवों में डॉ. महंत के पक्ष में बाजे गाजे के साथ निकाली गई रैली …

जांजगीर चांपा। चुनाव प्रचार की शोर आज शाम थम गई। इसके पहले आखिरी दिन आज सभी दलों के नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ा। सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार अभियान जोरशोर से चला।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
IMG 20231115 WA0045 Console Corptech

सक्ती के कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत सहित कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ रैली निकाली। जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा में शामिल गांव सिवनी, कुरदा, उच्चभिट्ठी, महुदा, कोसमंदा, कमरीद, जाटा, बहेराडीह, हथनेवरा आदि में बाजे गाजे के साथ रैली निकाली। कांग्रेसजन इन गांवों में डॉ. महंत को जीताने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके पहले भी गांवों में जहां रोज रैली निकालकर कांग्रेस की उपलब्धि बताई गई तो वहीं एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू भी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते वो भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सक्ती में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

rajangupta Console Corptech
IMG 20231115 WA0047 Console Corptech

Related Articles